तलेन - तलेन नगर के समीप स्थित ग्राम इकलेरा मे एक रिटायर्ड आर्मी जवान एवं वर्तमान मे पुलिस मे एस आई ने प्लाट विवाद के चलते अपनी सर्विस बंदूक से गोली चला दी जिसमे एक की मौत व 2 घायल हो गए मामला है इकलेरा निवासी दिलीप कुम्भकार पिता आत्मा राम कुम्भकार पुलिस एस आई द्वारा अपनी सर्विस बंदूक से गोली प्लाट विवाद के चलते गोली चला दी जिसमे दीपक महोबे पिता कन्हैया लाल महोबे उम्र 35वर्ष की मोके पर ही मौत हो गयी वही सतीश पिता रतन लाल महोबे उम्र 32वर्ष व मुकेश पिता प्रेम नारायण महोबे उम्र 38वर्ष गोली लगने से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया जिनका इलाज चल रहा है वही आरोपी दिलीप कुंभकार को पुलिस ने हिरसात मे ले लिया है व आगे की कार्यवाही व जाँच जारी है मृतक दीपक को पोस्ट मार्टम के लिए शुजालपुर ले जाया गया वही आरोपी के पुत्र अभिषेक कुम्भकार ने बताया की यह प्लाट हमने 2013 मे महेश सोनगरा से ख़रीदा था जिसकी रजिस्ट्री नामांतरण निर्माण अनुमति सभी हमारे पास मौजूद है जिसको लेकर दीपक सतीश मुकेश द्वारा हमें लगातार धमकाया जा रहा था कई बार गाली गलौज कार चुके है पहले भी 2015 मे हमने बेस का काम चालू किया था जब इन्होने विवाद किया था उसको केस भी हम जीत गए वही रविवार को दोपहर मे 12बजे हमने प्लाट पर काम शुरू किया था जिसको लेकर यह तीनो डंडे लेकर मेरे पिताजी को मारने आये थे वही अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने फायर कर दिया | वही इसको लेकर थाना प्रभारी धर्मेंद पलैया ने बताया की आरोपी दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है बयानों के आधार पर आगे की कार्यवही की जावेगी

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment