तलेन तलेन थाना क्षेत्र के गांव फुलपुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव फुलपुरा में पति ने पहले चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे के आसापास की बताई जा रही। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक पत्नी सुशील उम्र 48 वर्ष रोजाना की तरह कुए पर स्थित मकान पर रह रहे पति रायसिंह उर्फ बालक नाथ पिता प्रभुलाल लवंवशी उम्र 50 वर्ष को खाना देने गई हुई थी। जहां पर पति ने चाकुओं से गोदकर पत्नी सुशीला की हत्या कर दी पति ने पत्नी पर चाकू से 15 से 20 वार किए जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई वहीं फिर आरोपी ने खिड़की से खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुएं स्थित मकान पर आरोपी मृतक राय सिंह अकेले रहता था। आरोपी मृतक की पत्नी तथा परिवार गांव में स्थित मकान पर रहते थे। जब मृतक का बेटा नवीन शाम को काम करके घर लौटा तो उस की मां घर पर नहीं थी उनका फोन भी बंद आ रहा था। गांव में आसपास ढुढने के बाद जब वहां कुएं स्थित मकान पर गया जब जाकर घटना की जानकारी लगी। मकान का अंदर से फाटक लगा हुआ था । बालक नवीन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मकान की खिड़की तोड़कर अंदर करके प्रवेश किया जहां पर -पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह पचोर भेजा गया । जहां पर घंटों इंतजार करने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम हो पाया तथा परिवारजन को शव सौंपा गया।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment