तलेन - प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की प्रेरणा से देशभर मे चलाये जा रहे हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत गुरवार को नगर मे नगर परिषद के तत्वाधान मे एक विशाल तिरंगा यात्रा डी जे व बैंड के साथ हाथो मे तिरंगा लेकर पी एम श्री शासकीय विद्यालय से 11 बजे शुरू हुई जो की नगर के सारंगपुर चौराहा मंडलोई पुरा चौधरी पुरा गाँधी चौक नरसिंगह चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहाँ छेत्रिय विधायक मोहन शर्मा ने भाषण मे कहाँ की तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि देश के गौरव एकता अखंडता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है उन्होंने नागरिको से हर घर तिरंगा अभियान मे जुड़ने तथा अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहरा कर देश की आन बान शान के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने कहाँ की ऐसे आयोजन राष्ट्र भक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने व नई पीढ़ी मे राष्ट्र के प्रति गर्व समर्पण की भावना जाग्रत करने का शशक्त माध्यम है अंत मे समापन अवसर पर विधायक ने सभी आभार व्यक्त किया वही इस तिरंगा यात्रा का कैलाश मोहन यादव मित्र मंडल पूर्व पार्षद बाल कृष्ण यादव चंदर सिंह यादव द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही तिरंगा यात्रा मे नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय के छात्र छात्राये व नगर परिषद कर्मचारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए |उल्लेखनीय है की तिरंगा यात्रा मे छेत्रिय विधायक एक घंटे देरी से पहुंचे जिसमे 1घंटे तक स्कूली बच्चे रोड पर परेशान होते रहे तिरंगा यात्रा के दौरन समापन स्थल पर अव्यवस्था रही | वही इस मोके पर मंच पर तिरंगा यात्रा विधान सभा प्रभारी जगदीश रुहेला मंडल प्रभारी कैलाश सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला उपस्थित रहे |

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment