नियम व शर्तें:
1. भारत का नागरिक हो| उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर चुका हो |
2. किसी भी प्रकार का अपराधिक प्रकरण भारत के किसी भी न्यायालय में पंजीबद्ध न हो|
3. वेबपोर्टल के कार्य संचालन हेतु स्वतः का वाहन (टू व्हीलर, फोर व्हीलर) का होना अनिवार्य है |
4. वेबपोर्टल के आदेशानुसार वेबपोर्टल में जुड़ने वाले प्रतिनिधि को शुरू में तीन माह का नियुक्ति पत्र दिया जावेगा, एवं तीन माह उपरांत कार्य संतोषजनक पाए जाने पर नियुक्ति की सीमा बढ़ाई जावेगी |
5. वेबपोर्टल से जुड़ने वाले प्रतिनिधियों को पहले तीन माह केवल नियुक्ति पत्र ही दिया जावेगा, तत्पश्चात कार्य की समीक्षा व कार्य के संतोषजनक पाये जाने पर प्रेस कार्ड व नियुक्ति पत्र नियमानुसार प्रदाय किया जावेगा |
6. वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन तीन समाचार देना अनिवार्य है एवं महीने में 5 लेख अलग अलग विषय पर देना अनिवार्य होगा |
7. महीने के अंत तक उपरोक्त कंडिका 6 के अनुसार यदि समाचार व लेख प्राप्त नहीं होता है, तो एक माह पश्चात आपके कार्यमुक्ति की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी, जिसके जिम्मेवार आप स्वयं होंगे | नियमानुसार आपको महीने में 4 दिन की छूट भी दिया जा सकता है |
8. वेबपोर्टल के पद से भारमुक्त होने के लिए आपको स्वयं लिखित में पत्र देना अनिवार्य है, यह पत्र आप संपादकीय कार्यालय में पत्राचार व ईमेल के माध्यम से भेज सकते है |
9. वेबपोर्टल में विज्ञापन कार्य के लिए दो ब्लैंक चेक आपके नाम से बिना दिनांक डाले व मय हस्ताक्षर जमा करने होंगे | साथ ही एक पत्र भी देना होगा कि आप यह चेक किस विषय पर दे रहे है व पत्र में चेक नंबर भी दर्शाना होगा |
10. विज्ञापन का भुगतान 60% अग्रिम व चलित विज्ञापन लगने के उपरांत 3 दिन के अन्दर जमा करना अनिवार्य होगा | न जमा करने पर निर्धारित पेनाल्टी के साथ जमा करना पड़ेगा |
11. वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों को पदानुसार अनिवार्य रूप से विज्ञापन देना होगा | जैसे जिला ब्यूरों चीफ को महीने में 5000 रुपया का विज्ञापन अनिवार्य रूप से देना होगा |
12. नियमानुसार प्रत्येक वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों को हर महीने की 30 तारीख व आने वाले महीने के अंतिम 5 तारीख को माह वार प्राप्त राशि का संपादकीय कार्यालय में जमा करना व अपने कमीशन की राशि का भुगतान लेना आदि कार्य अनिवार्य होगा | नियमानुसार समयावधि में माहवार प्राप्त राशि जमा न करने पर 5 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ जमा करना अनिवार्य होगा |
13. वेबपोर्टल द्वारा देय कमीशन में परिवर्तन हर माह किया जा सकता है, इसका सर्वाधिकार वेबपोर्टल के मैनेजमेंट के पास है |
14. पंजीयन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है |
15. सभी समाचार व लेखों के विवाद की स्तिथि में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे |
16. कोई भी समाचार या लेख प्रमाणिक साक्ष्य के साथ ही भेंजे, ताकि समाचार या लेख को प्रभावशाली बनाया जा सके |
17. वेबपोर्टल के नियमानुसार आपके द्वारा गलत कार्य करने, पद का दुरूपयोग किये जाने व फर्जी लेन देन या अनायास पत्रिका/वेबपोर्टल के नाम से वसूली की शिकायत पाये जाने पर बीएमपी प्रबंधन को आपका पद भारमुक्त किये जाने का सर्वाधिकार सुरक्षित है | आपको बिना बताये कार्यमुक्त कर दिया जायेगा व जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे |
घोषणा पत्र
मैं उपरोक्त नियम व शर्तो को पूरे होश से एक चित्त होकर पढ़ लिया हूँ | मुझे उपरोकत कंडिका 1 से 17 में दर्शायी गई सभी शर्ते व नियम स्वीकार हैं | मैं इनका कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा से पालन करूँगा | यदि उपरोक्तानुसार किसी भी कंडिका का पालन नियमानुसार नही करता हूँ तो मेरी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से बिना सूचना के निरस्त कर दी जावे, मुझे इस प्रक्रिया से किसी प्रकार की आपत्ति नही होंगी | साथ ही उपरोक्त नियम व शर्तों के उल्लंघन में जो भी Indiatez प्रबंधन निर्णय तय करेगी वह मुझे स्वीकार होगा |