राजगढ़ ( सतीश यादव )कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजगढ़ जिले के ग्राम इकलेरा में स्थित अमर शहीद बद्रीलाल लववंशी के शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक गणो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी उसके पश्चात जिले के पूर्व सैनिक गणो द्वारा खुजनेर बस स्टेण्ड पर स्थित अमर शहीद मनीष कारपेंटर की स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पश्चात राजगढ़ स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद सेनिको के परिवार जनो को सम्मानित किया गया, बताते चले की आज कारगिल विजय दिवस था इस मोके पर जिले भर मे पूर्व सैनिक गणो द्वारा तलेन इकलेरा, बस स्टेण्ड खुजनेर एवं राजगढ़, ब्यावरा शहीद स्मारक पर पहुंचकर स्मारको की साफ सफाई की गयी सभी पूर्व सैनिक गणो ने अपने अमर शहीदों को याद करते हुए अपनी पुष्प रूपी श्रद्धांजलि अर्पित की, राजगढ़ जिले के पूर्व सैनिक गणो द्वारा आज राजगढ़ जिले के सभी शहीद स्मारको पर सुबह सुबह पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करके वीर शहीदों को याद किया, तलेन इकलेरा मे पूर्व सैनिक, बाबूलाल यादव, मनोज यादव, महेश यादव, घनश्याम राठौर, सुनील यादव, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मानसिंह यादव फौजीसरकार प्रमुख थे वही खुजनेर और राजगढ़ पहुंच कर श्रद्धांजलि देने वाले पूर्व सेनिको मे जे. पी. विश्वकर्मा, ओम प्रकाश शर्मा भूपेंद्र सिंह रुहेला, देवीलाल रुहेला, मनोज चौहान,जय सिंह विश्वकर्मा, लखन रुहेला, पप्पू शर्मा, राम दांगी, दिनेश सेन, मुलसिंह सोनगरा,निर्भय सिंह जी यादव जिला सैनिक कल्याण केंद्रबालचंद जी दांगी,उज्जैन एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला, हेमराज यादव सरपंच साब संयोजक मानसिंह यादव फौजीसरकार मौजूद रहे. |
Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh