- Written by Sateesh Yadav
दिल्ली - दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के हौजरानी में मौजूद लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में अब तक 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9:45 पर इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। कई लोग ऐसे रहे जिन्हें बचाया नहीं जा सका।यह बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जान गवाने वालों में विदेशी भी मौजूद हैं। सुबह नाश्ते के समय यह घटना हुई है। हादसे में कई लोगों की मौत इस घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी यहां फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आग लगने के बाद कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदता देखा गया। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे। जिसके बाद लोग बालकनी और खिड़की से नीचे कूदे। |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh