राजगढ़ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शोले स्टाइल में हुआ ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जिले के सुठालिया की है जहां वार्ड क्रमांक-5 में गुरुवार शाम को प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती की जिद थी कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवती को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। आखिर में मौके पर पहुंचे युवती के प्रेमी ने जब उससे शादी का वादा किया तो युवती का गुस्सा शांत हुआ और वो टॉवर से नीचे उतरी।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment