जबलपुर | 16-फरवरी-2017 जिले में सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की नि:शुल्क सुविधा प्रदान करने के लिए जबलपुर में आज से वन स्टॉप सेन्टर/उषा किरण केन्द्र शुरू हो गया है। हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए यह सेन्टर सखी कहलाएगा तथा उनके सम्मान की रक्षा के स्थान के रूप में यहां महिलाओं को सारी सुविधाएं नि:शुल्क प्राप्त होंगी। वन स्टॉप सेन्टर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री एम.एस. सिकरवार, एएसपी श्री जी.पी. पाराशर, एमआईसी सदस्य श्रीमती रेखा सिंह, श्री कमलेश अग्रवाल द्वारा स्वाधार शेल्टर होम जबलपुर में किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक महिला सशक्तिकरण संभाग जबलपुर श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष शर्मा, सेन्टर की प्रशासक श्रीमती माया भदौरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वन स्टॉप सेन्टर का सुचारू रूप से संचालन हो सके इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 एवं 18 फरवरी को दिया जा रहा है।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment