तलेन - वर्तमान समय मे किसानो की गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है एवं कटाई भी जारी है वैसे मे बिजली के तारों से लगातार खतरा बना रहता है सोमवार को लाटा हेड़ी रेठानी बावड़ी खेड़ा टिकरिया के सैकडो की संख्या मे किसानों ने एकत्रित होकर एक ज्ञापन सिचाई फीडर कि बिजली का समय परिवर्तन को लेकर कनिष्ठ अभियंत्री तलेन के नाम दिया ज्ञापन मे कहा गया की लाटा हेड़ी छेत्र के अंतर्गत समस्त फसल पक चुकी है एवं कटाई हेतु शेष है अत सिचाई फीडर की बिजली रात्रि 2 बजे से सुबह 10 बजे तक करने की कृपा करें जिससे आगजनी की अनहोनी होने से बचा जा सके अगर फीडर के बिजली के समय मे परिवर्तन नहीं किया तो अगर कोई अनहोनी होती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी विधुत मंडल की होंगी वही इस मोके पर पटेल करण सिंह यादव मनीष यादव सीताराम यादव हेमराज यादव शेरसिंह यादव मनोहर सिंह यादव सहित सेकड़ो की संख्या मे आसपास ग्रामीण किसान बंधु उपस्थित थे.

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment