तलेन तलेन में मुस्लिम पक्ष द्वारा हिंदू पक्ष की गली दीवार तोड़ने के मामले में हिंदू महिला से अभद्रता करने का मामला बुधवार फिर से गरमाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के कारण सकल हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष है। भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों द्वारा महेश्वरी मंदिर में एकत्रित होकर समस्त महाजन समाज के नेतृत्व में मंदिर से पैदल चलकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ज्ञापन देने तलेन थाने पहुंचे। समस्त महाजन समाज व व्यापारी वर्ग के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज ने थाने में एकत्रित होकर थाना प्रभारी राकेश दामले को जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की बीते रविवार व सोमवार को मनोज परतानी के मकान की दीवार तोड़ने व मनोज परतानी व उसकी भाभी किरण व पत्नी जामवंती के साथ झूमा झटकी गाली गलौच व अभद्रता व मकान पर कब्जा करने के मामले में आरोपित यूसुफ उर्फ युना, सिद्धिक लाल ,व सलमान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसे गुंडो के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। मनोज परतानी की पत्नी जामवंती के साथ झूमा झटकी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।उसी को लेकर सकल हिंदू समाज में काफी रोष है। यूसुफ उर्फ यूना आदतन अपराधी है आम जनता को डराकर उनकी भूमि पर कब्जा करकर उस भूमि को औने-पौने दामों में खरीदकर भूमाफिया बन गया है इसके कारण पूरे नगर में आतंक का माहौल है।पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की सुरक्षा व आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार करने की कारवाई की जाई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपीयों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन के बाद पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई ज्ञापन के पश्चात पुलिस प्रशासन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युसूफ उर्फ युना पिता जलील खा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment