तलेन सतीश यादव भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफडब्ल्यूजे)की अमरकंटक में 28,29 मार्च दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे अधिमान्यता में सरलीकरण,पत्रकार सुरक्षा कानून,निशुल्क समूह बीमा करने सहित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष साथी उपेंद्र गोतम ने सत्यनारायण वैष्णव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,घनश्याम शर्मा को प्रदेश सचिव,नागेश जोशी को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस बैठक में मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश बिहार उत्तराखंड राजस्थान गोवा पंजाब नागालैंड महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. वही इस नियुक्ति पर तलेन के वरिष्ठ पत्रकार अवध उपाध्याय सतीश यादव आनंद डांगरा राजेंद्र यादव अनिल अग्रवाल कपिल भट्टर सिद्दू लाल राठौर सहित जिले सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने बधाई व शुभकामनायें दी.

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment