- Written by Sateesh Yadav
*तलेन (राजगढ़)।* कहते हैं कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है राजगढ़ जिले के शासकीय हाईस्कूल बावड़ीखेड़ा के छात्रो ने। 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस छोटे से गांव की विद्यार्थियों ने सफलता का ऐसा परचम लहराया है कि पूरा क्षेत्र गर्व से सिर उठाकर देख रहा है। बावड़ीखेड़ा स्कूल के छात्र अधिकतर किसान और मजदूर परिवारों से आते हैं। यहाँ के विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही नहीं करते, बल्कि घर के कामकाज और खेतों में अपने माता-पिता का हाथ भी बँटाते हैं। बिना किसी कोचिंग संस्थान और बिना किसी आधुनिक संसाधनों के, इन छात्रों ने अपनी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार जी ने छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि स्कूल प्रबंधन हमेशा से प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करता आया है। पिछले वर्ष सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिका प्रिया धनगर ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट छटा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इस वर्ष की शानदार सफलता में बहिन प्रतिज्ञा राजपूत (97%) ने क्षेत्र में प्रथम स्थान, बहिन सलोनी लववंशी(96.8%) ने द्वितीय स्थान और भैया भरत शर्मा(95%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इन विद्यार्थी एवं अन्य सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh