तलेन संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन ने इस वर्ष शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें प्रत्यूष कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, वेदांत केशवाल ने द्वितीय स्थान और कृष्णपाल रुहेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5वीं में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम दिए। ऋषिका जाधम ने प्रथम स्थान, रिया शक्तावत ने द्वितीय स्थान और जियान तामडे ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शिक्षकों का कहना है कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का फल है। विद्यालय के प्राचार्य व संचालक ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment