- Written by Sateesh Yadav
तलेन तलेन में रविवार को में रंग पंचमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सुबह से गली-मोहल्लों में रंगपंचमी की धूम रही। चारों ओर गुलाल उड़ती नजर आई। इस अवसर पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में नगर में पारंपरिक रंगारंग गेर निकाली गई। यहां रंगारंग गेर बैंड बाजे व ढ़ोलो के साथ यादव मोहल्ले स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें नगर के युवा बूढ़े और बच्चे ढ़ोल बैंड बाजे की धुन पर जमकर थिरके।गेर में फायरबिग्रेड व टैंकरों से पानी की बौछार की गई। वहीं लोगों द्वारा जमकर गुलाल उड़ाया गया। वहीं लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल व तिलक लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं भी दी। रंगारंग गेर विभिन्न मार्गो से नगर में घूमते हुए यादव धर्मशाला पहुंचीं जहां पर रंगारंग गेर का समापन हुआ। इस इस रंगारंग गैर के समापन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष श्री चंद्रर सिंह यादव, थाना प्रभारी श्री राकेश दामले, राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख श्री प्रमोद सिंह पवार ,वरिष्ठ पत्रकार श्री अवध नारायणउपाध्याय , पूर्व हिंदू धार्मिक उत्सव अध्यक्ष श्री मनमोहन यादव का उद्बोधन प्राप्त हुआ तथा सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचलन गोपाल कृष्ण यादव ने किया।इस मौके पर नगर सहित बुरदा ,मिर्जापुर, काछीपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगो ने गेर में शामिल होकर एक दूसरे को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh