तलेन - प्रति वर्षाअनुसार इस वर्ष भी यादव अहीर समाज सामूहिक विवाह सम्मलेन समिति जिला राजगढ़ शाजापुर छेत्र तलेन के तत्वाधान मे 50 जोड़ो का 24वा सामूहिक विवाह सम्मलेन वैदिक मंत्रोउच्चारण साथ सम्पन्न हुआ यह सम्मलेन 3 फरवरी 2026 को श्री कृष्ण धाम लाटाहेड़ी पर सुबह 9 बजे वर वधु आगमन पश्यात श्री गणेश पूजन व भगवान सत्य नारायण भगवान की कथा के साथ हुआ वही दोपहर 12बजे से तोरण चंवरी फेरा शुभ लग्न शाम 4 बजे विदाई हुई विवाह की रस्म आचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद जी व्यास शुजालपुर वालो द्वारा सम्पन्न करवाई गयी.वही सम्मलेन समिति द्वारा जोड़ो को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरुप प्रदान किया गया सम्मलेन मे कन्या दान की राशि 2 लाख 50 हजार की राशि एकत्रित हुई जिसको सभी कन्यायो को बराबर प्रदान की गयी वही इस आयोजन मे यादव समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वही आयोजन स्थल पर तिरुपति पेट्रोल पम्प बालाजी दूध डेयरी द्वारा नि शुल्क चाय व्यवस्था एवं फ़ोर्स एकेडमी इंदौर द्वारा शीतल जल व्यवस्था की गयी वही कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था मे समाज जनों ने भरपूर सहयोग दिया वही इस आयोजन मे राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा जिला महा मंत्रीममता इंदौरिया वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी सहित सैकडो की संख्या मे समाजजन व अन्य समाज के लोगो भी शामिल हुए

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment