- Written by B B Khare
होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम भांगिया के झूठा पट्टा मामले की शिकायत एसडीएम सिवनीमालवा से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक की गई जब कहीं कोई आस नजर न आई तो मीडिया को आप बीती बताई l शिकायतकर्ता (फरियादी) भगवानदास विश्वकर्मा सिवनीमालवा तहसील के ग्राम भांगिया का रहने वाला है l गाँव में उसके मकान से लगा छोटे भाई लखनलाल का मकान है l जिसकी बीमार रहते १०.०१.२०१६ को मृत्यु हो जाने के बाद उसके हिस्से का टूटा पड़ा कवेलू वाले मकान का झूठा पट्टा चोरी छिपे बनवाने की बात सामने आ रही है l जब बात कब्जे पर आई तो मामला सामने आया है l पीड़ित ने जाँच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की है l
ग्राम पंचायत का पंचनामा भगवानसिंह के पक्ष मेंभगवान सिंह द्वारा बताया गया की दिनांक ०१.०४.१७ को पंचायत के पंचों द्वारा एक पंचनामा बनाकर मुझे दिया गया था l जिसमे यह बात स्पष्ट रूप से कही गई है की भगवानसिंह द्वारा ही अपने छोटे भाई लखनलाल का जो कि विवाह के पश्चात विकलांग एवं मानसिक रोगी हो चुका था l जिसकी सेवा-संभाल भगवानसिंह द्वारा की गई और दिनांक १०.०१.१६. को उसकी मृत्यु के पश्चात समस्त कर्मकांड एवं सामाजिक भोज आदि क्रिया भी भगवानदास द्वारा की गई l अतः लखनलाल के पैत्रिक मकान और जगह पर केवल भगवानसिंह और उसके वारसान का अधिकार रहेगा l इसके बावजूद भी उस जगह का पट्टा जारी कर दिया गया है यह बड़ा सवाल है ? रामनिवास और पटवारी की मिलीभगत उजागरपटवारी हल्का नंबर ६४ के पटवारी और रामनिवास की मिलीभगत की बात सामने आ रही है l क्यूंकि भगवान सिंह के छोटे भाई की मृत्यु के बाद खाली पड़े टूटे मकान का पट्टा जहाँ से रामनिवास का घर कुछ ही दूरी पर है l पट्टे में दर्शाई गई चतुर्सीमा जिसमे दो दिशाओं में भगवान सिंह के घर का इशारा कर रही है l पट्टे की चतुर्सीमा के अनुसार उत्तर एवं पश्चिम में भगवान सिंह के मकान का उल्लेख है l और तहसील से रामनिवास के नाम से पट्टा जारी हो गया है l |
![]() |
















Written by B B Khare
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh