- Written by B B Khare
सिवनीमालवा: भांगीया के भगवान सिंह की शिकायत को दबाने वाले सिवनी मालवा तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय कार्यालय के बाबूओं ने यह कारनामा कर दिखाया है l जैसे किसी को कुछ पता ही नहीं l लम्बे समय से ग्राम भांगीया के फरियादी भगवान सिंह की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है l शिकायत को आते ही दबा दिया गया l शिकायत कर्ता का कहना है वह वर्षों से कार्यालय के चक्कर लगा रहा है l फ़िलहाल मामले की शिकायत कलेक्टर क्यू में है l उसके भी ४ महीने बीत गये जबकि नवागत कलेक्टर मेडम का दौरा भी सिवनी मालवा हो चुका l लेकिन कहीं कोई लंबित शिकायत सामने नहीं आई जब मामले को लेकर पटवारी से बात हुई तो पटवारी महाशय पल्ला झाड़ते नजर आये l पटवारी को भी झूठे पट्टे की बात अब जाकर पता चली ऐसा उनका कहना है l बताना है कि पट्टे के सम्बन्ध में पंचायत सचिव और पटवारी का सयुक्त सर्वे हुआ था l लेकिन तब भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई l हमतो हितग्राही को खड़ा करके उसकी फ़ोटो खिचवाते हैं l सुशासन की पोल खोलने वाले सिस्टम का ये आलम है l जबकि जारी पट्टे की दो दिशाओं में शिकायत कर्ता भगवान सिंह का नाम अंकित है l कार्यवाही को लेकर हाल फ़िलहाल जाँच की बात सामने आ रही है l जानकारी के मुताबिक फरियादी के भाई (मृतक) लखन सिंह के हिस्से की जमीन को लेकर ग्राम पंचायत से बटवारा पहले हो चुका है l और उसी फैसले के बाद छोटे भाई के हिस्से की जमीन का हकदार भगवान सिंह को होना चाहिए l ऐसा ग्राम पंचायत में सभी की मौजूदगी में निर्णय लेकर भगवान सिंह को पत्र दिया गया l फिर भगवन सिंह को जानकारी हुई कि उस जगह का भी झूठा पट्टा गाँव के ही रामनिवास को जारी हो गया है l बता दें की हाल ही मै ग्राम पंचायत बाबरीघाट में पशुशैड की जगह प्रायवेट स्कूल का मामला भी सुर्ख़ियों में रहा है l |
![]() |
















Written by B B Khare
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh