होशंगाबाद :  सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल के संचालक कृष्ण गोपाल तिवारी ने न्यू शिवम व्यवसायिक प्रशिक्षण युवती मंडल द्वारा संचालित मातृछाया मूक बधिर विद्यालय, छात्रावास एवं वृद्धाश्रम की विभागीय मान्यता निरस्त कर दी है।

                उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय विभाग की गतिविधियों के संचालन हेतु संस्था न्यू शिवम व्यवसायिक प्रशिक्षण युवती मंडल द्वारा संचालित मातृछाया मूक बधिर बच्चों के विशेष विद्यालय होशंगाबाद को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभागीय मान्यता दी गई थी। मातृछाया में विगत माह मूक बधिर बच्चों के विशेष विद्यालय जिला होशंगाबाद की छात्रा कुमारी तपस्या के साथ संस्था संचालक द्वारा मारपीट की शिकायत की पुष्टि होने से विभाग की एवं जिला प्रशासन की छबि धूमिल हुई अत: मूक बधिर बच्चों के विशेष विद्यालय एवं वृद्धाश्रम की मान्यता निरस्त कर दी गई है। 

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment