- Written by Admin
होशंगाबाद : प्रदेश में उचित मूल्य दुकानों को बहुउद्देश्यीय दुकानों में परिवर्तित करने की योजना बनाई गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रयोग के तौर पर प्रथम चरण में एक हजार उचित मूल्य दुकानों को बहुउद्देश्यीय दुकानों में परिवर्तित किया जाएगा। इन दुकानों में उपभोक्ताओं को एमआरपी से न्यूनतम 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस व्यवस्था के संचालन के लिये सहकारिता विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। योजना को पायलट योजना को स्वरूप में क्रियान्वयन किया जाएगा। उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को कम दर पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इससे उचित मूल्य दुकानों के खुले रहने की अवधि बढेगी। उचित मूल्य दुकानों की उपयोगिता बढेगी। प्रदेश मे कुल 22 हजार 396 उचित मूल्य दुकानें हैं जिनमें 18 हजार 96 दुकाने ग्रामीण क्षेत्र में हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिये राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ नोडल एजेंसी रहेगा। नीतिगत निर्णयों के लिये आयुक्त सहकारिता की अध्यक्षता में एक सक्षम समिति गठित होगी। |
![]() |
















Written by Admin
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh