दानीकुण्डी  : मरवाही ब्लॉक का दानीकुण्डी गांव जो हमेशा से विद्युत की समस्या से लड़ता आ रहा,कारण यह की मेन रोड में कोटमी पावर हाउस का अंतिम गांव है,कोटमी और दानीकुण्डी की दूरी 12 किमी है,जहां तक बिजली को जंगलों के बीच से तार के माध्यम तक पहुंचाया जाता है,जिस कारण थोड़ी हवा चलने पर किसी तार पर छोटी डाल गिर जाने से बिजली गुल हो जाती है।कोटमी फीडर बड़ा होने व कर्मचारियों के कम होने के कारण  सही समय पर काम भी नही हो पाता,जिससे लाइट के लिए कभी कभी 1 से 2 दिन तक का इंतज़ार करना पड़ता है।
 
             विद्युत विभाग की उदासीनता दानीकुण्डी के आम लोगों व व्यापारियों को झेलनी पड़ रही,10 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के नीचे लगे नए कट आउट बॉक्स जल गया था,जिसे हड़बड़ी में आकर टेम्पररी तरीके से बना दिया गया,जो 10 दिन बाद पुनः जल गया।कर्मचारी से बात करने पर जवाब आया की आज छुट्टी है,फिर भी कोशिश करेंगे।बाकी अन्य कर्मचारियों से उनके मोबाइल पर सम्पर्क नही किया जा सका।भीषण गर्मी की मार झेल रहे क्षेत्र में लाइट गुल होने पर लोग न घर पर रह सकते हैं ,और न ही इस गर्मी में बाहर जा सकते।साथ ही बिजली के गुल होने से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा।
 
जनपद सदस्य प्रतिनिधि विशाल सिंह उरेती के अनुसार -  बिजली की समस्या यहां पुरानी है।आज के लिए कोटमी विद्युत केंद्र के जूनियर इंजिनीयर से संपर्क किया गया,पर उनके द्वारा कॉल नही उठाया गया।
 
मील व्यापारी राजा साहू के अनुसार - आये दिन बिजली गुल होती है,सही समय पर कर्मचारी नही आने के कारण बिजली नही बन पाती और व्यापार प्रभावित होता है।
 
उपसरपंच संतोष प्रधान के अनुसार -  इतनी गर्मी में बिजली गुल होने पर लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।यहां बिजली के सही समय पर बन जाने का उपाय है की यहां एक बिजली विभाग द्वारा मेकेनिक तैनात किया जाए।
 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment