दानीकुंडी : पेयजल संकट से जूझता मरवाही ब्लाक का गाँव करगीकला
- Written by Admin
दानीकुंडी : मरवाही ब्लाक के ग्राम पंचायत करगीकला नए बस स्टैंड का हैंडपंप विगत 2 वर्षों से बिगड़ा पड़ा है, जो उस मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप है, पानी के लिए लोग 2 वर्षों से लगभग 1 किलोमीटर दूर जाते हैं, 2 वर्ष पूर्व मौखिक और लिखित शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, उस समय जांच के लिए क्षेत्र के कर्मचारी को भेजा गया, जिसने जांच के बाद कह दिया कि हैंडपंप अब नहीं बन सकता अंदर मिट्टी धशक गई और यह कहकर पंचनामा तैयार कर विभाग को सौंप दी व विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था इन 2 वर्षों में नहीं की गई।
तपती गर्मी में हलाकान लोगों के त्रस्त होकर हैंडपंप को अपने तरीके से जांच कर उसमें सबमर्सिबल डाल दिया, जिसे चालू करने पर पर्याप्त पानी आने लगा जिससे लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा, कि यदि इस हैंडपंप से पानी इतना साफ व पर्याप्त आ रहा तो इसे विभाग द्वारा क्यों नहीं बनवाया गया। विभाग के कर्मचारी सोहन रजक से बात करने पर कहते हैं ,इसका पंचनामा जमा कर दिया गया है, जिसकी मरम्मत अब नहीं की जा सकती ,दूसरे हैंडपंप के लिए प्रस्ताव बनाएंगे। तो क्या पंचनामा बनने के बाद हैंडपंप मरम्मत नहीं की जा सकती, अगर नहीं की जा सकती तो आज 2 वर्षों बाद विभाग को इसका ख्याल आया कि मैं हैंडपंप के लिए प्रस्ताव बनवाना चाहिए।
सरपंच शिवराम सिंह मार्को का कहना है - लोगों ने वहां निजी सबमर्सिबल डाला है। पानी अच्छा आ रहा। कर्मचारी सोहन रजक को बताने पर वह कह रहा इसको नहीं बनाया जा सकता है इसमें मिट्टी धसकी थी पंचनामा बनाया जा चुका है।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि विशाल सिंह उरेती का कहना है - मैंने स्वयं यहां रहकर सबमर्सिबल डलवाया पानी अच्छा व पर्याप्त आ रहा विभाग द्वारा इसे कैसे पूरी तरह से खराब घोषित कर दिया गया।
भजन दास मानिकपुरी का कहना है - मैंने कई बार स्वयं पानी की जांच अपने तरीके से कि व सोहन रजक व पंचायत को बताया पर इस पर भी विगत 2 वर्षों से कोई ध्यान नहीं दिया गया।
लोकन सिंह मार्को का कहना है - त्रस्त होकर मैंने विधायक जी को कॉल किया उन्होंने आश्वासन दिया है कि 2 दिनों में वहां स्थाई व्यवस्था करवा दी जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद मार्को ने कहा - समस्या का निवारण तत्काल होना चाहिए क्षेत्र की प्रमुख समस्या पानी ही है।
मरवाही पीएचई विभाग के एसडीओ जे.एल.महेला का कहना है - मुझे खबर मिली है ,मैं हैंडपंप की जांच के लिए कर्मचारी भेजा हूं ,बनने की स्थिति में होने पर तत्काल मरम्मत करा दी जावेगी। |
![]() |
















Written by Admin
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh