- Written by Jitendra Singh Rajput
वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रदूषण इस कदर मानव जीवन पर हावी है कि ना शुद्ध हवा ना शुद्ध भोजन ना शुद्ध पानी है ऐसे में शरीर में होने वाली बीमारी इलाज के अभाव में लाइलाज हो जाती है l बिना पैसे खर्च किए कुछ मिनट के प्रयास से हम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं l अब सवाल उठता है कि आखिर कैसे ? हम आपको बता रहे हैं कुछ साधारण तरीके जिनको अपनाकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं और निरोगी जीवन व्यतीत कर सकते हैं l चित्र में दर्शित 1 नंबर के पॉइंट को 30 सेकंड से 2 मिनट तक दबाने से किसी भी प्रकार का सिर दर्द और साइनस में आराम होता है l नेत्र ज्योति व अन्य नेत्र विकारों के लिए पॉइंट नंबर 2 को हल्के हल्के दबाएँ l कान का सुन्नपन, बहरापन, मवाद आना आदि विकार के लिए पॉइंट नंबर 3 को दबाएं l हाथ एवं कंधे के दर्द के लिए पॉइंट नंबर 4 को दबाएं l हृदय संबंधी परेशानियों के लिए पॉइंट नंबर 5 को दबाकर आराम ले सकते हैं l गर्दन की जकड़न दर्द आदि में आराम के लिए पॉइंट नंबर 6 को दबाइए l पॉइंट नंबर 7 को दबाकर आप यकृत (लीवर) संबंधी रोगों से मुक्ति पा सकते हैं l गला संबंधी तकलीफों के लिए पॉइंट नंबर 8 को धीरे-धीरे दबाएँ l छाती, फेफड़े और श्वास संबंधी तकलीफ के लिए पॉइंट नंबर 9 को दबाएं l आंतों की बीमारी के लिए पॉइंट नंबर 10, पुट्ठे एवं जांघ की बीमारी के लिए पॉइंट नंबर 11, अंडाशय एवं वृषण (ovaries/testes) के लिए पॉइंट नंबर 12, गर्भाशय एवं प्रोस्टेट के लिए पॉइंट नंबर 13, रीड की हड्डी में लम्बर पेन के लिए पॉइंट नंबर 14, पित्ताशय की परेशानी के लिए पॉइंट नंबर 15, थायराइड एवं पैराथायराइड के लिए पॉइंट नंबर 16, सायटिक नर्व के लिए पॉइंट नंबर 17, और पिटयूटरी, पीनल और हाइपोथेलेमस ग्रंथि के लिए पॉइंट नंबर 18 दबाएं l गालब्लेडर के लिए पॉइंट नंबर 19 को धीरे धीरे दबाएँ l पेट संबंधी बीमारियों के लिए पॉइंट नंबर 20 को दबाएँ l किडनी संबंधी रोगों के लिए पॉइंट नंबर 21 को धीरे-धीरे दबाएं l तिल्ली के रोग के लिए पॉइंट नंबर 22 दबाएँ l रीढ़ की हड्डी के लिए पॉइंट नंबर 23 से 28 तक के पॉइंट को दबाएँ l प्रतिदिन सुबह शाम दो से तीन मिनिट सम्बंधित पॉइंट को दबाने से आप निश्चित ही रोग मुक्त होकर एक स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जियेंगे ऐसी कामना करते हैं l सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः |
![]() |
















Written by Jitendra Singh Rajput
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh