जबलपुर : यहां एक भीड़ भरे क्षेत्र में दो लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। मौके पर पुलिस तो पहुंची थी लेकिन तब हमलावर हत्या की वारादात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि चेरीताल परिजात बिल्डिंग के सामने बुधवार की रात आधा दर्जन से अधिक बाइक सवारों ने फायरिंग करते हुये कांग्रेस नेता राजू मिश्रा ओर कुक्कू पंजाबी की हत्या कर सनसनी फैलाई। बताया गया है कि हमलावरों ने बम भी फेंककर बाजार में दशहत फैलाने का कार्य किया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बाजार में लोगों की भीड़ थी। बताया गया है कि हमलावर कुक्कू पंजाबी को मारने के लिये आये थे लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेता राजू मिश्रा पर भी हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिली है कि मृतक आपस में बात कर रहे थे तभी उन पर फायरिंग की गई। वारदात के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया तथा कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment