- Written by IndiaTezNEWS24
ग्वालियर | 25-फरवरी-2017 जिले के ग्रामीण अंचलों में भी 31 मार्च 2017 तक टेलीविजन नेटवर्क के लिये सेटटॉप बॉक्स लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को जिले के सभी एमएसओ की मीटिंग शाम 5 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की एडिशनल सेकेट्री श्रीमती जयश्री मुखर्जी द्वारा इंदौर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान बताया कि केबल टीवी डिजिटाइजेशन के अंतर्गत पूरे देश में फेस वार सेटटॉप बॉक्स लगाने की प्रक्रिया प्रचलन में है। इसके तहत बड़े नगरीय क्षेत्रों में 31 जनवरी 2017 तक यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब फेस-4 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एड्रेसेबल केबल सिस्टम के माध्यम से टीवी चैनलों के प्रसारण हेतु लक्ष्य दिया गया है, 31 मार्च 2017 के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पेड चैनल का प्रसारण इस सिस्टम के माध्यम से नहीं किया जा सकेगा। इसके लिये सभी एमएसओ को ग्रामीण क्षेत्र में भी 31 मार्च तक सेटटॉप बॉक्स लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। |
![]() |
















Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh