मऊगंज - ठंड के मौसम में रूम हीटर बना जान पर आफत, 90 वर्षीय महिला की आग में जलकर मौत। घटना देवतालाब थाना क्षेत्र के जूड़ामनिया गांव में बीती रात की है। सोते समय रजाई में लगी आगठंड के मौसम में रूम हीटर बना जान पर आफत, 90 वर्षीय महिला की आग में जलकर मौत। घटना देवतालाब थाना क्षेत्र के जूड़ामनिया गांव में बीती रात की है। सोते समय रजाई में लगी आग।ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का उपयोग कर रही 90 वर्षीय महिला की हीटर से लगी आग से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा मऊगंज जिले के देवतालाब थाना क्षेत्र के जूड़ामनिया गांव में बीती रात हुआ। रात करीब 3:00 बजे हुए इस हादसे में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 90 वर्षीय ललिता तिवारी अपने कमरे में सो रही थी जहां रूम हीटर भी लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक रजाई में आग लग गई और महिला आग में जलने लगी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे आग ने विकराल रूप ले लिया था। किसी तरह आग को बुझाया गया।और जब महिला को अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो गई। मृतक महिला ललिता तिवारी के बेटे राजेश तिवारी ने बताया कि ठंड से बचने के लिए कमरे में हमेशा रूम हीटर रखा रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। बेटे ने बताया की रूम हीटर साइड में रखा था। तभी मां की रजाई नीचे गिर गई। मैंने उसे वहां से पकड़ लिया। फिर मदद के लिए चिल्लाया फिर लोगो ने उसे बुझाया। मेरा हाथ भी जल गया। ललिता तिवारी करीब 10 बजे अस्पताल आईं। इलाज शुरू हुआ और फिर शांत हो गयी ।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment