- Written by Admin
होशंगाबाद : नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नर्मदापुरम् संभाग के होशंगाबाद एवं हरदा जिलों में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलो के 20 छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2018-19 अंतर्गत नीट परीक्षा में क्वालिफाई कर लिया है। डिप्टी कमिश्नर जेपी यादव ने बताया कि कमिश्नर के मार्गदर्शन में गत वर्ष से जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलो में चयनित बच्चो को नीट परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग शिक्षको एवं प्राचार्यो द्वारा दी जा रही थी। इसके उत्साह जनक परिणाम सामने आए हैं। इस वर्ष होशंगाबाद एवं बैतूल के जनजातीय स्कूलो के 20 छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में क्वालिफाई किया है। उन्होंने बताया कि एकलव्य विद्यालय शाहपुर की छात्रा गीता धीकरे, गिरजा कुमारी , संदीप धुर्वे, सरबती मरकाम, वैशाली उइके ने, गल्र्स हायर सेकेण्ड्री स्कूल घोड़ाडोंगरी की छात्रा सोहानी, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के छात्र अर्जुन उइके ने नीट में क्वालिफाई कर लिया है। यादव ने बताया कि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठाखेड़ा की छात्रा पल्लवी , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदू के छात्र अकलेश उइके, एक्सीलेंस स्कूल बैतूल की छात्रा कंचना धुर्वे, ऋषिका, अविनाश, नीतेश क्वाडे, एक्सीलेंस स्कूल आठनेर की छात्रा साक्षी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कालोनी के छात्र शेख समीर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुवाडी की छात्रा अंबिका वरती, समिता यादव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा के छात्र सचिन चौधरी एवं छात्रा भावना तथा एकलव्य विद्यालय बरगदा के छात्र उत्तम ने नीट परीक्षा क्वालिफाई कर लिया है। कमिश्नर श्री उमराव ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं आगे मन लगाकर पढ़े एवं समाज में एवं अपने परिवार में अपना नाम रोशन करे। |
![]() |
















Written by Admin
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh