नीमच | 11-फरवरी-2017 महिलाओं के मान सम्मान, स्वाभिमान एवं बहु, बेटियो की सुरक्षा के लिये घरों में शौचालयों का निर्माण करे और उनका उपयोग भी सुनिश्चित करें। आंगनवाडी केंद्रो में बच्चों के वजन करने का विशेष अभियान चलाया जाए। इस विशेष अभियान में प्रर्यवेक्षक बच्चों का वजन करेगी। उक्त विचार प्रदेश की महिला बाल कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने शुक्रवार को मनासा जनपद परिसर में आयोजित उपखण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करने हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री कैलाश चावला ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका मेहरसिंह जाट, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनासा श्री बद्रीलाल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनासा श्री गंगाराम कछावा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनासा श्री यशवंत सोनी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनासा श्री गोपाल पंजाबी, नगर पंचायत कुकडेश्वर के अध्यक्ष श्री समरथ लाल पटवा, मनासा मण्डी अध्यक्ष श्री बंशी लाल गुर्जर, मार्केटिंक अध्यक्ष मनासा श्री बंशी लाल राठौर सहित कलेक्टर श्री रजनीश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, वन मण्डलाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता भी विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री श्रीमती चिटनीस ने अंत्योयोदय मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिस तरह से सरकार चला रहे है। कि देश और दुनिया के लोग म.प्र. की सरकार को गरीबो की सरकार कह रहे है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी भी गरीबो की, जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रहे है। प्रभारी मंत्री श्रीमती चिटनीस ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीमच जिले के 5 हजार से अधिक आवासहीनों को आवास निर्माण के लिये प्रत्येक को डेढ-डेढ लाख रूपये की मदद सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक आवासहीन को अपना घर बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं प्रभारी मंत्री श्रीमती चिटनीस ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शासन द्वारा विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करना सुनिश्चित करे। क्योंकि शासन द्वारा जो लक्ष्य दिए गए वो न्युनतम है, लक्ष्य से अधिक लाभांवित करने पर कोई पाबंदी नहीं है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक मनासा श्री कैलाश चावला ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामोदय एवं नगर उदय अभियान से भारत अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री ने गरीबों की झौपडी तक पहुंच कर कार्य किया। अंत्योदय मेलो का आयोजन अपने उदेश्यो में पूर्णतः सार्थक रहा हैं। विधायक श्री कैलाश चावला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी तरह से मनासा क्षेत्र की जनता के साथ है, विधायक श्री चावला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मनासा क्षेत्र की सभी समस्याओं और सभी मांगो को जल्द पूरा किया जावेगा। मुख्यमंत्री जी का मनासा क्षेत्र पर हमेशा विशेष आर्शिवाद है और रहेगा। पूर्व मंत्री श्री चावला ने पूरे मनासा क्षेत्र से आव्हान किया है, कि मैं आपका प्रतिनिधि हूं और आपके दुख-सुख में काम आऊंगा। श्री चावला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तो वैसे ही गरीबो के मसीहा है, अपने उदबोधन में श्री चावला ने कहा कि अंत्योदय मेला अपने आप में सफल रहा हैं। अंत्योदय मेला को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भीडे ने अंत्योदय मेले की रूपरेख पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष श्री गंगाराम कछावा, मण्डी अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंवतिका मेहरसिंह जाट सहित मंचासीन अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार ने किया। अंत में एसडीएम श्री बीएल कोचले ने आभार माना। इस अवसर पर श्री हेमन्त हरित, जनपद उपाध्यक्ष श्री गंगाराम कछावा, श्री यशवंत सोनी, गोपाल पंजाबी, समरथमल पटवा, बंशीलाल गुर्जर, गोविन्द सोनी, बंशीलाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री बीएल कोचले, जनपद सीईओ श्री डीएस सिसौदिया, जिला अधिकारी, पत्रकारगण, पार्षदगण एवं बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आये ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। |
Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh