- Written by IndiaTezNEWS24
हरदा कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय उपाध्याय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में चयनित हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेज जैसे जाबकार्ड, खाता नम्बर, आधार नम्बर इत्यादि प्रस्तुत करने में लापरवाही बरतने के कारण श्री राजेन्द्र करोड़े, सचिव ग्राम पंचायत बंदी मुहाड़िया, जनपद पंचायत खिरकिया को जिला पंचायत कार्यालय हरदा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। जनपद पंचायत खिरकिया के ही श्री अजेन्द्रसिंह मौर्य सचिव ग्राम पंचायत खमलाय को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित किया जाकर जिला पंचायत कार्यालय हरदा मुख्यालय नियत किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लापरवाही बरतने के कारण जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत बैड़ी के सचिव श्री पतिराम सोलंकी को भी निलम्बित किया गया है एवं उनका मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय हरदा नियत किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत पांचातलाई के ग्राम रोजगार सहायक श्री संजय वर्मा ग्राम रोजगार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016.17 में चयनित हितग्राहियो की आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं सौंपे गये दायित्वों में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप सेवा समाप्ति के निर्देश दिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा द्वारा दिये गये हैं। |
![]() |
















Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh