तलेन असत्य पर सत्य की जीत का विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया मंगलवार नगर तलेन में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वावधान में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में एक चल समारोह बैंड-बाजे के साथ शाम करीब 5 बजे बडे मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ भगवान के विमान, अखाड़े के साथ प्रांरभ हुआ, जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचा, इस दौरान अखाड़ों के उस्तादों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गये । दशहरे मैदान पर नगर परिषद द्वारा भव्य आर्कषक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पटाखों की आवाज से पूरा दशहरा मैदान गुंजायमान हो उठा। नगर पटेल द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई व रावण के पुतले का दहन किया गया। हिन्दू धार्मिक उत्सव समिति ने सभी को नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।