जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए, सर्च आपरेशन जारी