उमरिया | मुख्यालय से ३० किलोमीटर दूर बिरसिहपुर पाली में कल वार्ड नंबर 10 का निवासी कुम्भकरण पिता जगदीश प्रजापति उम्र 26 वर्ष जो की मोहल्ले के पीछे बहने वाले गंजरा नाला में नशे की हालत में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई उनके पिता बताते है हमे कोई शक शंका नही है मेरा लड़का दिन भर नशे की हालात में रहता था हो सकता है नशे की ही हालत में गिर गया हो और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई है।वही अन्य का कहना है की युवक मिर्गी का भी रोगी था हो सकता है मिर्गी मारने से वह गिर गया होगा और पानी मे डूबने से दम घुटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना आरम्भ कर दी है।